लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।मेट्रिमोनियल जीवन साथी साइट पर जालसाज ने खुद को एयरपोर्ट अधिकारी बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) से चैटिंग शुरू की। शादी का झांसा दिया। बैंक खाते की जानकारी लेकर 52 बार में पौने तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़िता स्वास्थ्य अधिकारी बसंती आर्या मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर की रहने वाली हैं। यहां विनीतखंड चार में रहती हैं। आयुष्मान आरोग्य में वह गोसाईगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने जीवन साथी मेट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। 20 दिसंबर को उनके पास सिद्धार्थ अग्रवाल नाम से एक फोन काल आई। फोन करने वाले ने खुद को एयरपोर्ट अथारिटी लखनऊ का ग्राउंड ड्यूटी अफसर बताया। बातचीत कर दोस्ती कर ली। शादी का प्रस्त...