शादी का झांसा देकर सिपाही ने युवती से बनाए शारीरिक संबंध, केस दर्ज
बिजनौर, मई 9 -- शादी का झांसा देकर सिपाही ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। एक लाख 90 हजार रुपये भी हड़प लिए। बाद में सिपाही शादी करने के अपने वादे से मुकर गया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने बिजनौर जिले के चांदपुर निवासी सिपाही पंकज सैनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती वर्ष 2024 में बस में सवार होकर दिल्ली से गजरौला वापस लौट रही थी। रास्ते में डासना से एक सिपाही भी बस में सवार हुआ, जो युवती के बराबर में ही खाली सीट पर बैठ गया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई और सिपाही ने युवती से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। आरोप है कि सिपाही ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और नोएडा में अपने सरकारी क्वार्टर पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। साल 2026 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.