मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शादी का झांसा देकर 27 वर्षीया युवती के साथ पिछले सात वर्षों से यौन शोषण किया जा रहा था। इस संबंध में बुधवार को पश्चिमी चंपारण जिले की पीड़ित युवती ने सदर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।​पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी, जो मूल रूप से बेगूसराय का निवासी है। वर्तमान में वह भगवानपुर इलाके में रह रहा है। वह एंकरिंग करने का एक ग्रुप चलाता है। आरोपी ने पीड़िता को भी काम के बहाने अपने ग्रुप में जोड़ लिया। ​पीड़िता का आरोप है कि ग्रुप में शामिल करने के बाद आरोपी ने धीरे-धीरे उससे नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू किया। आरोपी करीब सात साल तक पीड़िता को अपने साथ रखकर...