बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में छात्रा को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान छात्रा के ही कॉलेज में पढ़ने वाले आरोपी ने उसे नजदीकी बढ़ाई। इसी का फायदा उठाकर उसने छात्रा के साथ आगे चलकर शादी करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। लेकिन जब बाद में शादी करने से ही मुकर गया। दबाव डालने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.