गोरखपुर, अगस्त 8 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। तिवारीपुर पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार सुबह डोमिनगढ़ पुल के पास से पकड़ा। उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, घुनघुनकोठा निवासी महिला की तहरीर पर तिवारीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने महिला की करीब 16 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप निषाद पुत्र रामनेवास, निवासी कोलिया, थाना गीडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज...