शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप
गौरीगंज, जून 21 -- कमरौली। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने रविवार को गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो तैयार करने तथा सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव निवासी आलोक पुत्र प्रदीप कुमार ने शादी का भरोसा देकर उससे संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसका वीडियो भी बना लिया। युवती ने जब उससे शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। एसओ मुकेश पटेल ने बताया कि केस दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.