रुद्रपुर, सितम्बर 24 -- रुद्रपुर। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और शादी के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दो जुलाई को पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सोहेल कसार पुत्र आरिफ कसार निवासी छिनकी आजादनगर किच्छा के खिलाफ कोतवाली ट्रांजिट कैंप में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए। शादी के लिए कहने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने मोदी मैदान के पास आरोपी सोहेल कसार को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...