शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, युवक समेत तीन पर मुकदमा
शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- बंडा। कस्बा बंडा में एक युवती ने शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाते हुए युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती ने रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ले का ही युवक उसे करीब तीन वर्ष पहले नोएडा ले गया था और शादी का वादा किया था। आरोप है कि वहां उससे मजदूरी कराई जाती रही और उसकी कमाई का पैसा युवक खर्च करता रहा। युवती ने अपने पैसों से बनवाए जेवर भी युवक द्वारा रखने का आरोप लगाया है। साथ ही शारीरिक संबंध बनाने की बात भी कही गई है। पीड़िता के अनुसार, हाल में शादी की बात करने पर युवक निखिल गुप्ता, उसके पिता हरिओम गुप्ता और चाचा संजय गुप्ता ने यह कहकर इनकार कर दिया कि वह दूसरी बिरादरी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.