पडरौना, अप्रैल 27 -- पडरौना। कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में वांछित अभियुक्त वकील चौहान पुत्र खदेरू चौहान निवासी धुलखड़वा बतरौली थाना विशुनपुरा हाल मुकाम ग्राम शिवराजपुर थाना कुबेरस्थान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, दरोगा शेषनाथ यादव व सिपाही देवेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...