शादी का झांसा देकर शिक्षिका से 8.05 लाख रुपये की ठगी,केस दर्ज
रामपुर, सितम्बर 27 -- सोशल मीडिया के जरिए शादी के लिए संपर्क में आए एक युवक पर शिक्षिका से आठ लाख पांच हजार रुपये की धोखाधड़ी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर निवासी सोनिया वर्तमान में रामपुर में सरकारी शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मुलाकात जून 2026 में सोशल मीडिया के माध्यम से बरेली के ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी जीशान से हुई थी। आरोप है कि जीशान ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का मैनेजर बताया और फर्जी पहचान पत्र दिखाकर युवती का विश्वास जीत लिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: शादी का झांसा देकर शिक्षिका से 8.05 लाख रुपये की ठगी,केस दर्ज इसके बाद वह रामपुर में उससे मिलने आने लगा। पीड़िता के अनुसार आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.