शादी का झांसा देकर शिक्षिका का शोषण करने का आरोपी टीसी गिरफ्तार
मुरादाबाद, जून 20 -- मझोला थाना पुलिस ने अमरोहा के बछरायूं थाने के गांव मायापुरी निवासी रेलवे के टीसी केशव को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी मझोला के लाइनपार इलाके के निजी स्कूल में शिक्षिक था और उसी समय वहां पढ़ाने वाली शिक्षिका को जाल में फंसाकर उसका शोषण किया था। एएसपी/सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि थाना मझोला के लाइनपार क्षेत्र निवासी युवती ने बीते 9 मई को आरोपी केशव के खिलाफ केस दर्ज कराया था। युवती ने रिपोर्ट में बताया कि वह सूर्यनगर लाइनपार स्थित निजी इंटर कॉलेज में पढ़ाती थी। वहीं पर केशव भी पढ़ाता था। उसने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। एक दिन अपने कमरे पर लेजाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जल्द शादी करने की बात कही। इसके बाद वह शोषण करता रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.