फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाये गये। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना को लेकर युवती ने मऊदरवाजा थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में एक गांव के रहने वाले रोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब इसमें जांच की जा रही है। दर्ज रिपोर्ट में युवती का कहना है कि रोहन ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाये। बाद में शादी से इन्कार किया और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.