चंदौली, मई 28 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से शादी का झांसा देकर लगतार शारीरिक सबंध बनाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ केातवाली में विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक कोतवाली क्षेत्र के एक नाबालिग को बहला फुसलाकर पहले शादी करने का वादा किया। शादी का वादा करने के नाम पर उससे कई बार शारीरिक सबंध बनाया। जब लड़की की ओर से शादी करने का दबाब बनाया तो अभियुक्त ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही गाली गल्लौज करते हुए परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगा। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा घटना को लेकर परिवार की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न...