गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोला थाना क्षेत्र की एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि करीब चार-पांच वर्ष पूर्व उसका विवाह युसुफ उर्फ राज पुत्र सलीम उर्फ गुड्डू के साथ तय हुआ था। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से आना-जाना था। इसी दौरान युसुफ ने शादी का भरोसा देकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। युवती का कहना है कि जब भी उसने विवाह की बात की, आरोपी जल्द शादी होने का आश्वासन देता रहा। तहरीर के अनुसार पिछले कुछ महीनों से आरोपी और उसके परिवार का व्यवहार बदल गया। परिजनों द्वारा विवाह की बात करने पर टालमटोल की जाने लगी। आरोप है कि 3 अप्रैल को युसुफ ने फोन कर शादी से साफ इंकार ...