कौशाम्बी, सितम्बर 12 -- करारी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में वादे से मुकर गया। दबाव बनाने पर उसे जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। करारी क्षेत्र की एक महिला का कहना है कि पड़ोसी मस्तान पुत्र बच्चा करीब साल भर पहले उसके संपर्क में आया। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर उसने दुराचार किया। बाद में भी कई बार मनमानी की। इधर बीच पीड़िता ने निकाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी वादे से मुकर गया। गाली-गलौज करते हुए कहीं भी शिकायत करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। परेशान पीड़िता ने शुक्रवार को घटना की तहरीर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम करा दिया गया है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर उस...