शामली, जनवरी 8 -- थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। अज्ञात ठग ने विवाहिता को शादी का लालच देकर और कस्टम ड्यूटी के नाम पर बहला-फुसलाकर करीब एक लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव असदपुर जिड़ाना निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। चार नवंबर 2025 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉलर ने खुद को मर्चेंट नेवी में कार्यरत बताते हुए कहा कि वह विदेश में नौकरी करता है और उसकी मासिक आय ढाई लाख रुपये है। आरोपी ने पीड़िता के परिवार के बारे में पूरी जानकारी होने का दावा करते हुए कहा कि उसके पति से मनमुटाव चल रहा है, जिस कारण वह उससे शादी करना चाहता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के किसी अधिकारी के साथ भाग जाने की कहानी सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.