शादी का झांसा देकर विधवा से देवर ने बनाए संबंध,केस दर्ज
संभल, अगस्त 4 -- धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने पति की मौत के बाद देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और दूसरी युवती से शादी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी देवर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक वर्ष पहले पति की मौत के बाद उसके देवर हेमराज ने शादी करने का वादा कर उसे विश्वास दिलाया और उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला चार माह की गर्भवती भी हो गई, लेकिन बाद में उसने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि 23 जुलाई को हेमराज ने दूसरी युवती से शादी कर ली, जिसके बाद उसे अपने साथ हुए धोखे का अहसास हुआ। एसपी के आदेश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.