फरीदाबाद, जून 10 -- पलवल, अजित कुमार। विधवा को कंपनी में साथ काम करने वाले युवक द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडित विधवा की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गदपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और उसके तीन बच्चे है, दो बेटे व एक बेटी। बच्चों के लालन-पालन के लिए वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसी कंपनी में जिला नूंह का रहने वाला अन्सार अली नामक युवक भी नौकरी करती था और उनके गांव में ही कमरा किराए पर लेकर रहता था। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर महिला से बनाए संबंध दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे और एक गांव में आते-जाते थे तो आरोपी युवक उसका पीछा करने लगा और फिर ...