बोकारो, मई 24 -- चास मु0 पुलिस ने थाना क्षेत्र में निवास करने वाली 39 वर्षीय महिला के शिकायत पर यौन शोषण का प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले वाटविनोर निवासी राजेश कुमार दास को आरोपी बनाते हुए जांच पड़ताल शुरू किया गया है। पीड़ित महिला व आरोपी वर्षों से एक साथ कुक का काम करते थे, इस क्रम में दोनों की नजदीकियां बढ़ी और आरोपी शादी का वादा कर पति पत्नी की तरह साथ रहने लगा। इस बीच जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो शादी से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। यह भी पढ़ें- यौन शोषण मामले में आरोपी को नहीं मिली जमानत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...