दरभंगा, मार्च 8 -- लहेरियासराय, संवाद सूत्र। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें उसने कहा है कि 2019 में ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर में वह गार्ड का काम करती थी। वहीं पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेता निवासी आदर्श सिंह से मुलाकात हुई। वह भी वहां गार्ड था। जान-पहचान के बाद फोन पर बात होने लगी। एक दिन उसने प्यार का इजहार कर पत्नी बनाकर साथ रखने का वादा किया। इस बात पर वह उसके झांसे में आ गई। उसी दिन से वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इस दौरान उन्होंने 11 कमरे बदले। आसपास के लोगों से कहता था कि मैं उसकी पत्नी हूं। इस दौरान मैं चार बार गर्भवती हुई। चारों बार लड़की होने की आशंका होने पर अल्ट्रासाउ...