शादी का झांसा देकर रेप किया, मारपीट भी की; नोएडा में बैंक कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप
नोएडा, अप्रैल 12 -- नोएडा में बैंक कर्मी युवती ने इटावा निवासी ठेकेदार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-113 थाने में शिकायत दी है। शिकायत करने पर युवती को आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इस मामले में पुलिस जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह सेक्टर-76 स्थित एक सोसाइटी में रहती है। करीब ढाई साल पहले युवती की बातचीत इटावा निवासी ठेकेदार से इंस्टाग्राम पर हुई। बातचीत जल्द ही प्यार में बदल गई। ठेकेदार ने युवती ने शादी का वादा कर लिया। इस दौरान उसने युवती को अपने परिवार के लोगों से भी मिलवाया। युवती का आरोप है कि ठेकेदार ने उसके भरोसे का फायदा उठाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी साल युवती को जब पता चला कि ठेकेदार ने किसी अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.