शादी का झांसा देकर रिश्तेदार ने किया दुराचार
कौशाम्बी, अगस्त 10 -- चरवा थाना क्षेत्र की एक 28 वर्षीय युवती ने बताया कि चरवा उत्तर थोक निवासी विकास सरोज उसका रिश्तेदार है। आरोप है कि विकास ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुराचार किया। इधर, बीच पीड़ित युवती ने विवाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी वादे से मुकर गया। गाली-गलौज करते हुए उसने जानलेवा धमकी दी। उलाहना देने जाने पर उसकी मां व भाई ने भी अभद्रता की। परेशान होकर युवती ने रविवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.