दरभंगा, सितम्बर 11 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व जातिसूचक गाली देने को लेकर गुरुवार को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पीड़िता की मां के आवेदन पर केस हुआ है। आवेदन में बताया गया है कि कमतौल थाना क्षेत्र के मिल्की निवासी छोटू साह उनकी 16 वर्षीया बेटी को गत 17 अगस्त को बहला-फुसलाकर मोहम्मदपुर स्थित अपने ननिहाल ले गया। उनकी बेटी जब घर आई तो बताया कि हथियार का भय दिखाकर उसका यौन शोषण किया गया। उसके ननिहाल से किसी तरह दो सितंबर को उनकी पुत्री भागकर आई और घटना की पूरी जानकारी दी। पीड़िता की मां जब गत तीन सितंबर को आरोपी के पिता संजय साह, मंजू देवी व चाचा लालाबाबू साह के पास शिकायत करने गई तो उन लोगों ने जातिसूचक गाली देकर मारपीट कर भगा दिया। महिला थानाध्यक्ष पुष्प लता कुमारी ने बताया कि ...