शादी का झांसा देकर यौन शोषण व वीडियो वायरल करने की धमकी, केस दर्ज
कोडरमा, जून 14 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि लगभग दो माह पूर्व वह अपनी बहन के ससुराल गई थी, जहां उसकी मुलाकात मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु निवासी कुंदन साव (पिता- उपेंद्र साव) से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर प्राप्त कर बातचीत शुरू की और शादी का दबाव बनाने लगा। युवती के अनुसार, 6 मई को कुंदन साव उसके घर पहुंचा और माता-पिता की अनुपस्थिति में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का आश्वासन दिया और किसी को बताने या मामला दर्ज कराने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.