शादी का झांसा देकर यौन शोषण का ओरापित बंदी
बेगुसराय, जून 22 -- छौड़ाही। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के मामले में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसआई रोशन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त युवक शादी का झांसा देकर वर्षों से युवती का यौन शोषण करता रहा। बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। थाना कांड संख्या 51/ 2026 का मामला 10 अप्रैल 2026 धारा 69/351(2)/352/3(5)बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। इसमें वाद का प्राथमिक अभियुक्त बरैपुरा गांव निवासी बबलू साहनी के पुत्र सचिन कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजने की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.