रामगढ़, जुलाई 3 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने, गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने तथा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले में रामगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर चतरा निवासी विवेक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी। मामला सामने आने के बाद आरोपी चतरा भाग गया था। मामले की जांच के दौरान रामगढ़ पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को चतरा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज ...