जौनपुर, जनवरी 9 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के गांव की एक युवती ने 28 दिसंबर को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि मऊ जनपद के कोपागंज निवासी अरुण गुप्ता पिछले दो वर्षों से उसके साथ में संबंध था। पीड़िता ने बताया कि अरुण गुप्ता उसके साथ ससुराल मऊ और मायके में रहता था। इसी बीच वह कहीं और शादी करने का मन बना लिया विरोध करने पर 28 दिसंबर को उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर तेजीबाजार पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। गुरुवार को सूचना पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल पुलिस टीम के साथ कलिंजरा मोड़ पर संदिग्धों की जांच-पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान अरुण गुप्ता पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.