गुमला, जुलाई 11 -- गुमला, प्रतिनिधि। रायडीह थाना क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना क्षेत्र के टोटो निवासी एक युवक के खिलाफ गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में युवती ने बताया है कि वह जिला मुख्यालय स्थित एक कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। इसी दौरान उसकी पहचान टोटो निवासी युवक से हुई। दोनों के बीच धीरे-धीरे प्रेम संबंध स्थापित हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसका विश्वास जीता और इसी भरोसे पर कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार जब उसने शादी की बात की तो युवक लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। इसका विरोध करने और शादी का दबाव बनान...