शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल
रामगढ़, मई 20 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बरकाकाना ओपी पुलिस ने बुजुर्ग जमीरा निवासी शेखर कुमार उर्फ शेखर गोप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि पोचरा निवासी बबिता देवी(काल्पनिक नाम) ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि शेखर कुमार उर्फ शेखर गोप, पिता महेंद्र गोप, दूध देने के सिलसिले में उसके घर आया-जाया करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। महिला पहले से विवाहित बताई जा रही है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले को लेकर रामगढ़ न्यायालय में दोनों के बीच एक शपथ पत्र भी तैयार कराया गया था, जिसमें कई शर्तों का उल्लेख किया गया है। महिला ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.