शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की शिकायत
खगडि़या, जुलाई 30 -- बेलदौर । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़िता ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मुंगेर जिला के हरपुर थाना के दुरमुट्टा गांव निवासी सुमन कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक यौन शोषण कर इससे मुकर जाने की शिकायत की है। पीड़िता के मुताबिक शादी के लिए दबाव बनाने पर नामजद अभियुक्त के द्वारा इस दौरान बनाए गए अश्लील वीडियो एवं फोटो को सोशल साइटों पर वायरल कर देने की धमकी दी जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद युवक से उसका संपर्क सहरसा में अपने बहन के यहां रहकर पढ़ाई करने के दौरान हुई थी, तबसे वह अब तक मुंगेर कई बार बुलाकर यौन शोषण कर शादी करने से मुकर रहा है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.