शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में युवती ने आरोपी निखिल गुप्ता के पिता व चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कस्बा बंडा के एक मोहल्ले की युवती ने गुरूवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था, कि वह मोहल्ले के ही निखिल गुप्ता युवक के साथ तीन वर्ष पहले नोएडा मजदूरी करने गई थी, जहां वह उसे पत्नी बतौर रखता रहा और उसने उससे शादी करने का वादा भी किया था। कुछ दिन पहले उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर युवती ने निखिल गुप्ता व उसके पिता हरिओम गुप्ता, चाचा संजय गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को देवकली तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.