पाकुड़, जून 8 -- स्थानीय थाना पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के पायकर थाना क्षेत्र अंतर्गत भदिशता गांव निवासी मजीद मुल्ला, पिता- जियारुल मुल्ला के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में पाकुड़ जेल भेज दिया है। ​इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता बालिग युवती ने आरोपी मजीद मुल्ला पर शादी का प्रलोभन देकर लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर पीड़िता द्वारा विगत 02 फरवरी 2026 को अमड़ापाड़ा थाने में एक लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई गई थी। पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 05/26 दर्ज ...