पटना, फरवरी 19 -- शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात कराने, आर्थिक ठगी और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना के आरोप में 35 वर्षीय युवती ने गर्दनीबाग महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता मैनपुरा राजापुल की रहने वाली है। आवेदन में उसने दरियापुर, सब्जीबाग थाना पीरबहोर निवासी नदीम खान पर आरोप लगाए हैं। थाने में दिये गये आवेदन में युवती का कहना है कि आरोपित ने वर्षों तक विवाह का झूठा आश्वासन देकर संबंध बनाए, उससे बड़ी रकम ट्रांसफर करवाई और बाद में दूसरी शादी की तैयारी करने लगा। महिला थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, वर्ष 2016 में उसके पिता के इलाज के दौरान उसकी मुलाकात नदीम खान से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपित ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। वर्ष 2017 में आरोपित अपनी मां के साथ उसके घर आया और पढ़ाई पूरी होने के बाद निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.