धनबाद, अप्रैल 12 -- जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी पुत्री के यौन शोषण और धोखाधड़ी को लेकर शनिवार को पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के अनुसार, क्षेत्र के राजू नामक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसका यौन शोषण किया। युवती के गर्भवती होने पर परिजनों ने शादी का प्रस्ताव रखा, तो युवक के परिवार वाले पहले राजी हुए लेकिन बाद में टालमटोल करने लगे। इस बीच युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद युवक के परिजनों ने शादी से साफ इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...