शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपित गिरफ्तार
नवादा, मई 12 -- रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल में रह रही युवती के साथ शादी का झांसा देकर दो महीने तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़िता ने आरोपित रामकृष्ण कुमार उर्फ टुनटुन साव के पुत्र आकाश दीप और उसकी मां बबीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती मूलत: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की रहने वाली है। थाना को दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि ननिहाल में रहने के क्रम में आरोपित आकाश दीप ने विश्वास में लेकर शादी का झांसा देकर दो महीने तक रिलेशनशिप में रखा। दो महीने तक यौन शोषण भी किया। मगर अब वह शादी से इंकार कर रहा है। सोमवार की सुबह वह और उसकी मां आरोपित के घर शादी की बात करने के लिए पहुंची। इसके बाद आरोपित ने अपनी मां के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए हम दोनों के साथ मारपीट की और घायल कर दिया। तब इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.