मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- पुरकाजी। पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने आरोपी समेत परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया। उसमें बताया कि थाना पुरकाज़ी के गांव हुसैनपुर निवासी राजन ने उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसका गर्भपात भी कराया गया। जब उससे शादी के लिए कहा गया तो आरोपी समेत उसके पिता समय सिंह,भाई राहुल व चाचा सोनू ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। एसएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...