गुमला, अप्रैल 20 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । साइबर ठग अब ग्रामीण इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं और ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया। जहां एक युवती शादी के झांसे में आकर ठगी का शिकार होते-होते बच गई। पुलिस की सतर्कता से उसके 15 हजार रुपये बच गए।जानकारी के अनुसार युवती की तीन माह पहले एक युवक से पहचान उसकी सहेली के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन और व्हाट्सऐप पर बातचीत शुरू हुई,जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। युवक ने शादी का भरोसा दिलाते हुए युवती को अपने जाल में फंसा लिया। दो दिन पूर्व युवक ने युवती को बताया कि वह उससे मिलने और शादी करने आ रहा है। इसी बीच उसने अचानक मैसेज कर कहा कि उसे रांची पुलिस ने पकड़ लिया है और छोड़ने के लिए 15हजार रुपये मांग रहे हैं। उसने पैसे ...