फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 5 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोस के युवक पर उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। नगर से सटे एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 मई की रात करीब एक बजे वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आरोप है कि पड़ोस का निवासी अमान उनके घर में घुस आया और पास में सो रही उनकी 19 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर डेढ़ साल बनाए संबंध, केस दर्ज अचानक जाग जाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। ग्रामीण के अनुसार पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि आरोपित अमान शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक ...