शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
इटावा औरैया, जून 2 -- जसवंतनगर, संवाददाता। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने, धोखाधड़ी करने और विरोध करने पर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। क्षेत्र की एक युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फक्कड़पुरा निवासी कृष्णा कुमार ने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे में आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद उसे जानकारी मिली कि कृष्णा कुमार पहले से ही विवाहित है। सच सामने आने पर उसने आरोपी से दूरी बना ली और उससे बातचीत बंद कर दी। इससे नाराज होकर आरोपी उसे और उसके परिवार को लगातार परेशान करने लगा। उसने युवती के भाई समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। 28 मई को वह दयाल लाइब्रेरी के पास पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.