शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, छत से कूदी
महाराजगंज, अगस्त 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के छत से कूदकर गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।युवती के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी लगभग 20 वर्षीय पुत्री पिछले करीब एक वर्ष से चौक थाना क्षेत्र के एक युवक से संपर्क में थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में विवाह करने से इनकार कर दिया।परिजनों के अनुसार इस घटना से मानसिक रूप से आहत युवती ने 26 जुलाई को घर की छत से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसकी पैर की हड्डी टूट गई और वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.