गोरखपुर, फरवरी 25 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद सिकरीगंज क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। आरोपी युवक को खजनी पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर खजनी थाने में केस कराया। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने मांग में सिंदूर भरकर खुद को पति के रूप में प्रस्तुत किया। लेकिन बाद में शादी करने से मुकर गया। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को खजनी थाने की पुलिस टीम ने सरयां तिवारी गांव के पास लिंक एक्सप्रेसवे अंडरपास के निकट घेराबंदी कर आरोपी गुलाब चन्द्र बेलदार पुत्र रामगीत बेलदार निवासी सरयां तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.