मधुबनी, जुलाई 26 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी मामले में तीन लोगों पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। मामला शहर के प्राइवेट बस स्टैंड मोहल्ला की है। शनिवार को नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि प्राइवेट बस स्टैंड मोहल्ला के रवि राम,भोला राम एवं रीना देवी पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रवि राम शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती शादी की जिद पर अड़ी तो दहेज की मांग करने लगा। घर पहुंचकर शिकायत करने पर तीनों आरोपितों ने युवती को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...