फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।जहानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाये। उसके साथ मारपीट भी की। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जब पीड़िता पहुंची तो उसे भगा दिया गया। इस पर एसपी की चौखट पर युवती अपनी फरियाद लेकर पहुंची। जहानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी को दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा कि गांव के ही एक युवक से उसकी मोहब्बत है और युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। 17 अप्रैल को युवक दोपहर में अपनी खाला के घर शादी का बहाना लेकर ले गया और वहां पर भी शारीरिक संबंध बनाये। जब वह अपने घर पहुंची तो युवक ने गाली गलौज कर मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि युवक और उसके परिवार के लोग दबंग किस्म के है। उनसे जान माल का खतरा है। मारपीट में उसे चोटें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.