आगरा, अप्रैल 10 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसे गर्भवती करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि शादी की कहने पर आरोपी युवक ने उसका गर्भपात करा दिया और शादी से भी इंकार कर दिया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक युवती ने बताया है कि उसे नगला ताल गांव निवासी जितेंद्र पुत्र वीरेंद्र ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। पांच माह की गर्भवती होने की जानकारी युवती ने जितेंद्र को बताई तो उसने पहले गर्भपात कराने और बाद में शादी करने का भरोसा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। अब वह शादी करने से भी इंकार कर रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.