संभल, अप्रैल 25 -- तहसील क्षेत्र की एक युवती ने स्टेशन रोड के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शुक्रवार को कोतवाली में काफी देर तक हंगामा और बातचीत का दौर चलता रहा। युवती ने बताया कि 12 नवंबर 2024 को उसकी मुलाकात स्टेशन रोड स्थित एक दुकानदार युवक से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब वह शादी से मुकर गया और फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को मंडी समिति रेलवे फाटक के पास युवक मिला, जहां उसने उससे मारपीट की और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण इसके बाद आक्रोशित युवती शुक्रवार को चंदौसी कोतवाली पहुंची और पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.