शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा, जून 10 -- गजरौला। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी दूसरे समुदाय के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बीते एक वर्ष से वह युवती को झांसा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की पहचान दूसरे समुदाय के युवक से बीते गंगास्नान मेले के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवक ने युवती को शादी करने की बात कहते हुए अपने झांसे में ले लिया। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी करने का झांसा दिया व शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती ने उससे कई बार शादी करने के लिए कहा लेकिन वह टालमटोल करता रहा। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक वादे से मुकर गया। इस बीच युवक का रिश्ता कहीं दूसरी जगह तय हो गया। प्रभारी निरीक्षक मन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.