मैनपुरी, मार्च 13 -- किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी डी फार्मा की छात्रा ने कानपुर निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी की बातचीत कानपुर के थाना पनकी, गोविंद नगर निवासी एक युवक से तय हुई थी। परिजनों की सहमति के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी उसे दो बार अपने घर भी ले गया, जहां वह तीन दिन और एक दिन तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे। इस दौरान आरोपी के माता-पिता और शिक्षा विभाग में प्रवक्ता उसकी चचिया सास ने भी रिश्ते को अपनी मंजूरी दी थी। इसके बाद आरोपी ने उसे इटावा के एक होटल में बुलाकर भी शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि अब आरोपी और उसके पर...