पीलीभीत, मार्च 15 -- जहानाबाद। शादी का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसा कर दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात की दवाई खिला दी। शादी करने की बात कहने पर दहेज में पांच लाख रुपए की मांग की। दहेज न देने पर शादी करने से इनकार करते हुए मारपीट की गई। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम डांग निवासी मोहम्मद उबेद ने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया। उसको शादी करने का झांसा दिया। आरोपी ने कई बार उसको अज्ञात स्थान पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी युवक को गर्भवती होने के बारे में जानकारी दी तो आरोपी ने उसको गर...