नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सुभाष प्लेस थाने में एक 19 वर्षीय युवती ने सोमवार को दुष्कर्म और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ चार साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने दो बच्चों को जन्म भी दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात शकूरपुर निवासी अक्षय से हुई थी। अक्षय ने उससे शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। इसकी वजह से पीड़िता नवंबर 2022 में गर्भवती हो गई। वह छात्रवृत्ति मिलने पर पढ़ाई के लिए हरियाणा के हिसार शहर चली गई। वहां उसने बेटे को जन्म दिया। इस दौरान भी आरोपी उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में पीड़िता वापस बुराड़ी में रहने लगी, जहां उसने दूसरे बेटे को जन्म दिया। इस बीच पीड़िता को मालूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.