शादी का झांसा देकर युवती से गलत काम, आरोपी गिरफ्तार
हरदोई, अक्टूबर 4 -- हरदोई, संवाददाता। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से गलत काम करने के आरोप में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शाहाबाद क्षेत्राधिकार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अक्टूबर को युवती ने शाहाबाद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जंगलिया मोहल्ला निवासी सरफराज पुत्र लालू ने उसे शादी का झांसा देकर गलत काम किया। युवती ने जब आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी और उसके पांच अन्य साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने रविवार को वांछित आरोपी सरफराज को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.